Jeff Bezos biography Hindi
गैरेज से की शुरुआत और आज है दुनिया के सबसे अमीर आदमी। Jeff Bezos जैफ बेजॉस अपने काम की वजह से हर बार चर्चा में रहते ही हैं और इस बार चर्चा का मुद्दा है कि वे अंतरिक्ष की सैर करने जा रहे है। जैफ बेजॉस का ताजा बयान। जब से मैं पांच साल का था, मैंने अंतरिक्ष की यात्रा करने का सपना देखा है,“20 जुलाई को, मैं अपने भाई के साथ वह यात्रा करूंगा। मेरे सबसे अच्छे दोस्त के साथ सबसे बड़ा रोमांच। छोटी सी उम्र में देखा सपना पूरा हुआ। कहते हैं ना अगर आपके सपने बड़े हैं और आप अपने सपने के पीछे पागल है तो वह जरूर पूरा होगा। ऐसा ही एक सपना जैफ बेजॉस ने 5 साल की उम्र में देखा था जिसे वे 20 जुलाई को अंतरिक्ष की सैर करके पूरा करेंगे। शुरुआती जीवन। Jeff Bezos जेफरी प्रेस्टन जोर्गेनसन का जन्म 12 जनवरी 1964 को न्यू मैक्सिको के अल्बुकर्क में जैकलिन (नी गिसे) और थियोडोर जोर्जेंसन के बेटे के रूप में हुआ था। जिस वक्त जैफ बेजॉस पैदा हुए उस वक्त उनके पिता की उम्र 19 साल और उनकी माता की उम्र 17 साल थी। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद, जैक...