Success story of Sandeep maheshwari in Hindi
Sandeep Maheshwari गुज़र जाएगा ये दौर भी दोस्त ज़रा इत्मीनान तो रख जब खुशी ही ना ठहरी तो ग़म की क्या औकात है। नमस्कार दोस्तों अगर आपके पास जरूरत से ज्यादा कुछ है तो उसे उन लोगों के साथ शेयर कीजिए जिन्हें इनकी सच में जरूरत है ऐसी सोच रखने वाले संदीप महेश्वरी के बारे में हम आज कुछ जानने की कोशिश करेंगे। दोस्तों ये पेशे से एक ओरेटर , यूट्यूबर और एक एंटरप्रेन्योर है। बचपन संदीप महेश्वरी का जन्म 1980 में एक मिडिल क्लास परिवार में हुआ। संदीप जब 12 वी कक्षा में थे तब ये बहुत ज्यादा सिगरेट पीने लग गए थे। मगर फिर इन्होंने अपने आप को संभाला अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगाया और 85% अंक हासिल किए। इनके पिता का एल्यूमिनियम का बिजनेस था जो किसी कारण बंद हो गया। परिवार का इकलौता बेटा होने के कारण सारी जिम्मेदारी इनके कंधे पर आ गई। करियर की शुरूआत। संदीप अपनी बीकॉम की पढ़ाई किरोड़ीमल कॉलेज से कर रहे थे जिसे इन्होंने बीच में ही छोड़ दिया। उसके बाद 19 साल की उम्र में अपना करियर मॉडलिंग से शुरू किया। वहां इन्होंने बहुत सी परेशानी तो झेली मगर इन्होंने हार नहीं मानी। सन् 2000 में नए सिरे से...