Success story of Sandeep maheshwari in Hindi
| Sandeep Maheshwari |
भी दोस्त ज़रा
इत्मीनान तो रख
जब खुशी ही ना
ठहरी तो ग़म की क्या
औकात है।
नमस्कार दोस्तों अगर आपके पास जरूरत से ज्यादा कुछ है तो उसे उन लोगों के साथ शेयर कीजिए जिन्हें इनकी सच में जरूरत है ऐसी सोच रखने वाले संदीप महेश्वरी के बारे में हम आज कुछ जानने की कोशिश करेंगे।
दोस्तों ये पेशे से एक ओरेटर , यूट्यूबर और एक एंटरप्रेन्योर है।
बचपन
संदीप महेश्वरी का जन्म 1980 में एक मिडिल क्लास परिवार में हुआ। संदीप जब 12 वी कक्षा में थे तब ये बहुत ज्यादा सिगरेट पीने लग गए थे। मगर फिर इन्होंने अपने आप को संभाला अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगाया और 85% अंक हासिल किए। इनके पिता का एल्यूमिनियम का बिजनेस था जो किसी कारण बंद हो गया। परिवार का इकलौता बेटा होने के कारण सारी जिम्मेदारी इनके कंधे पर आ गई।
करियर की शुरूआत।
संदीप अपनी बीकॉम की पढ़ाई किरोड़ीमल कॉलेज से कर रहे थे जिसे इन्होंने बीच में ही छोड़ दिया। उसके बाद 19 साल की उम्र में अपना करियर मॉडलिंग से शुरू किया। वहां इन्होंने बहुत सी परेशानी तो झेली मगर इन्होंने हार नहीं मानी। सन् 2000 में नए सिरे से फोटोग्राफी का ज्ञान हासिल किया। इन्होंने कुछ समय में ही फोटोग्राफी का अच्छा ज्ञान हासिल कर लिया था। कुछ समय बाद संदीप ने एक प्राइवेट कंपनी शुरू की पर वो भी कुछ ही समय में बंद हो गई। कुछ सालों बाद संदीप ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक कंपनी शुरू की मगर वो भी 6 महीने बाद बंद हो गई।
इन्होंने अपने सारे अनुभव को एक किताब में लिखा ताकि ये अपने काम को मार्केट में बढ़ा सके पर वो भी ज्यादा नहीं चली और एक बार फिर से इन्होंने असफलता का सामना किया।
![]() |
| Sandeep Maheshwari |
इमेजेज बाजार ने बदली जिंदगी।
अपने सारी गलतियों व अनुभव से सीखते हुए 21 वर्ष की उम्र में अपने पैशन यानी फोटोग्राफी से शुरू किया। इन्होंने अपना फोटोग्राफी का काम घर से ही शुरु किया।2004 में संदीप महेश्वरी ने Images
Bazaar के नाम से एक साइट बनाई जिसने ना सिर्फ संदीप महेश्वरी की जिंदगी बदली उसके साथ- साथ बहुत से रिकॉर्ड भी बनाए आज ये साइट इंडिया की सबसे बड़ी इमेज वेबसाईट है जिस पर 10 लाख से ज्यादा पिक्चर्स है।
YouTube से दे रहे युवाओं को प्रेरणा।
दोस्तों आज संदीप महेश्वरी के चैनल पर 19 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर है। संदीप जी ने अपने उच्च विचारो से बहुत से युवाओं की जिंदगी बदली है। और उन्हें आगे बढने की प्रेरणा दी है। दी आज संदीप महेश्वरी फ्री में सेमिनार देते है यहां तक ये अपने यूट्यूब चैनल से जितना भी पैसा कमाते है उसे गरीब लोगो की सेवा के लिए दान दे देते है।
कहानी से सीख
दोस्तो संदीप जी की कहानी से हमें यह सीखने को मिलता है कि अगर आपके सपनों में जान है और उन्हें पूरा करने का हौसला आपमें है तो वो जरूर पूरे होंगे।
अब अपने सपने पूरे करना आसान आसान है।।

Comments
Post a Comment