Bernard Arnault कैसे बने दुनिया के सबसे अमीर आदमी

 



अगर आप यहां बर्नार्ड अरनॉल्ट से जुड़ी पूरी जानकारी लेने आए हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं।

दरअसल बर्नार्ड अरनॉल्ट जिनका पूरा नाम Bernard Jean Etienne Arnault है पहली बार चर्चा में तब आए जब उनकी नेटवर्थ 20 जून 2019 को दुनिया के सबसे अमीर आदमी जैफ बेजॉससे ज्यादा हो गई थी और अब एक बार फिर से उनकी नेटवर्क कुछ समय के लिए ज्यादा हो गई थी मगर एक बार फिर से वे दुनिया के सबसे अमीर आदमी जैफ बेजॉस से पीछे हों गए हैं उनकी नेटवर्थ $189.1billion है जबकि जैफ बेजॉस की कुल नेटवर्थ($189.2billion)  है। हालांकि दोनों की नेटवर्थ में ज्यादा अंतर नहीं है।





बचपन

बर्नार्ड अरनॉल्ट का जन्म एक बिजनेस परिवार में 5 मार्च 1949 को फ्रांस के Roubaix मैं हुआ। इनके पिता का कंस्ट्रक्शन का बिजनेस था 

बर्नार्ड अरनॉल्ट पेशे से एक बिजनेसमैन और एक इन्वेस्टर है

बर्नार्ड अरनॉल्ट ने अपनी पढ़ाई फ्रांस में ही की उसके बाद इन्होंने Lycee maxence van der meersch University से अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी की और साल 1971 में इन्होंने ecole polytechnique palaiseau से अपनी इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की।



 अपने पिता की कंपनी से की शुरुआत



अपनी इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के बाद बर्नार्ड ने अपने पिता जीन लियोन अर्नोल्ट ( jean Leon Arnault) की कंपनी में एक इंजीनियर के तौर पर शुरुआत की। इस कंपनी में 5 साल अच्छी ग्रोथ हासिल करने के बाद उन्होंने 1976 में अपने पिता को इस कंपनी के स्टॉक बेचने के लिए मना लिया इस कंपनी के स्टॉक से मिले 40 मिलियन france francs को इन्होंने रियल एस्टेट में लगाया और उससे अपनी एक नई कंपनी शुरू की जिसका नाम इन्होंने फैरिनेल (ferinel) रखा।



जब दुनिया के सबसे अमीर आदमियों में शुमार बर्नार्ड को अपना देश छोड़ना पड़ा।



दरअसल यह बात उस वक्त की है जब 1981 में फ्रांस सोशलिस्ट सत्ता में आई ।उस वक्त इनकी फैमिली को देश से निकाल दिया गया और फिर ये यूएस चले गए और वहां अपना एक फैमिली बिजनेस ब्रांच शुरू किया मगर 1983 में फ्रांस की पॉलिटिकल स्थिति बदली और यह फिर से अपने देश लौट आए । इन्होंने इसके बाद  लुक्रेटिव(benificial) बिजनेस में काफी इन्वेस्ट किया और इसी समय बहुत सारी कंपनियों को खरीदा और Christian Dior brand & Leo Marche Department  जैसे बड़े स्टोर के मालिक बने। उसके बाद 1985 में Dior कंपनी मैं सीईओ के तौर पर शुरुआत की

बर्नार्ड की कंपनी LVMH फैशन एंड लेदर गुड्स का बिजनेस करती है।




Investment मैं रखते हैं विश्वास।


दरअसल दुनिया के कुछ सबसे अमीर आदमी इन्वेस्टमेंट में काफी विश्वास रखते हैं और बर्नार्ड भी उन्हीं लोगों में से एक हैं। जब 1987 में एलवीएमएच कंपनी मार्केट में ग्रो कर रही थी उसी वक्त इन्होंने इस कंपनी के शेयर खरीदे और इसी के चलते यह इस कंपनी के पहले शेयर होल्डर बन गए। दरअसल इनकी कंपनी एलवीएमएच दुनिया भर में लग्जरी चीजें बेचती है।

19 के दशक में भी इन्होंने बहुत सारी कंपनियों को खरीदा। जैसे

Perfume firm Guerlain (1994)

Loewe (1996)

Marc Jacobs (1997)

Sephora (1997)

Thomas pink (1999)


और अभी हाल ही 2019 में इन्होंने Luxury Hotel Group Belmond को 3.2 बिलीयन डॉलर में खरीद लिया।




निजी जीवन (personal life)



बर्नार्ड अरनॉल्ट दो बार शादी कर चुके हैं। उनकी पहली शादी 1973 में हुई थी और उनकी पहली पत्नी का नाम Anne Dewarian था जबकि उनकी दूसरी शादी 1991 में हुई और उनकी दूसरी पत्नी का नाम Helene Mercier है।

बर्नार्ड अरनॉल्ट के 5 बच्चे हैं जिनमें एक बेटी और चार बेटे शामिल हैं। पहली शादी से उनके दो बच्चे और दूसरे शादी से उनके तीन बच्चे हैं।



बर्नार्ड अरनॉल्ट के अनमोल विचार

 

यदि आप अपने वितरण को नियंत्रित करते हैं तो आप अपनी छवि को नियंत्रित करते हैं।


व्यवसाय में, मुझे लगता है कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अपने आप को लंबी अवधि के लिए रखा जाए और बहुत अधीर न हों।


मुझे करीब आने में समय लगता है और मैं तुरंत किसी के इर्द-गिर्द अपनी बाहें नहीं डालता।


मुझे रचनात्मकता और रचनात्मक प्रक्रिया के बीच वह संयोजन पसंद है और संगठन को इस तरह के व्यवसाय को दुनिया भर में सफल बनाने की आवश्यकता है।


Comments

Popular Posts

Elon Musk Biography hindi

नरेंद्र मोदी जीवनी कथा

Success Story of Amit Bhadana in hindi